फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami Chinmayanand case girl reach Rohilkhand University for admission in LLM

चिन्मयानंद मामला: एलएलएम में दाखिले के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंची छात्रा

Fri, 18 Oct 2019 11:40 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 18 Oct 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Swami Chinmayanand case girl reach Rohilkhand University for admission in LLM
कड़ी सुरक्षा में विश्वविद्यालय जाती छात्रा - फोटो : अमर उजाला

चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा एलएलएम में एडमिशन के लिए शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंची। इस दौरान छात्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह एलएलएम की पढ़ाई पूरी कर प्रोफेसर बनना चाहती है। 

विज्ञापन


वह पीसीएस जे की तैयारी भी कर रही है। हालांकि इस दौरान छात्रा के  ऊपर लगे आरोपों पर पूछे गए सवालों के जवाब में उसने कुछ भी  कहने से इनकार कर दिया। 

वहीं अपना केस खुद लड़ने के सवाल पर उसने कहा कि उसे सुप्रीम कोर्ट से वकील दिए गए हैं। कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल का कहना है कि छात्रा का एडमिशन तो पहले ही हो चुका है। अब कोर्ट के निर्देशानुसार कॉलेज और फीस ट्रान्सफर की प्रक्रिया कराई जा रही है। आगे कोर्ट का जैसा निर्देश होगा उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले 16 अक्तूबर को छात्रा के अधिवक्ता की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में छात्रा को प्रवेश दिलाने के लिए आदेश जारी  किया था। प्रार्थना पत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में 18 अक्तूबर को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार से बरेली कॉलेज बरेली भेजे जाने की गुहार लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed