{"_id":"5d9d878c8ebc3e93b31a7335","slug":"swami-chinmayanand-case-all-accused-taken-to-lucknow-forensic-lab-for-voice-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवाज मिलान के लिए कड़ी सुरक्षा में लखनऊ लाए गए चिन्मयानंद समेत सभी आरोपी, आज ही होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवाज मिलान के लिए कड़ी सुरक्षा में लखनऊ लाए गए चिन्मयानंद समेत सभी आरोपी, आज ही होगी जांच
Wed, 09 Oct 2019 12:39 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
चिन्मयानंद समेत सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद और फिरौती मांगने के मामले में छात्रा व उसके दोस्त शाहजहांपुर जेल में बंद हैं। इस मामले में एसआईटी जांच के दौरान कई वीडियो वायरल हुए जिनमें से कुछ में छात्रा अपने दोस्तों के साथ फिरौती की रकम पर बातचीत करती नजर आ रही है तो कुछ वीडियो में वह चिन्मयानंद के साथ भी दिख रही है।
विज्ञापन
इन वीडियो और आरोपियों की आवाज के मिलान के लिए एसआईटी की मांग पर चिन्मयानंद और छात्रा समेत सभी आरोपियों को बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा में लखनऊ के फोरेंसिक लैब ले जाया गया। गौरतलब है कि इन चौंकाने वाले वीडियो ने पूरे मामले की अबतक की जांच के दौरान बड़े खुलासे किए, जिसके बाद एसआईटी ने अदालत से लिखित रूप में सभी आरोपियों की आवाज मिलान करने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोर्ट ने एसआईटी की अर्जी को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद आज वीडियो की आवाज के साथ सभी आरोपियों की असल आवाज का मिलान किया जाएगा। इसी आधार पर वीडियो की प्रमाणिकता भी साबित होगी। हालांकि इससे पहले सभी वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन