फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami Chinmayanand appears before CJM court in the assault case with girl

सीजेएम कोर्ट में पेश हुए दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद, अगली सुनवाई 21 दिसंबर को

Mon, 16 Dec 2019 12:40 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 16 Dec 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Swami Chinmayanand appears before CJM court in the assault case with girl
चिन्मयानंद की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद सोमवार दोपहर 12 बजे सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने  21 दिसंबर को अगली सुनवाई की तारीख दी है। चिन्मयानंद दुष्कर्म के आरोप में 20 सितंबर से जेल में हैं। उनकी जमानत पर फैसला सुरक्षित है।

विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले बुधवार को चिन्मयानंद से फिरौती मांगने की आरोपी एलएलएम की छात्रा को जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया है।एलएलएम की छात्रा, उसके दोस्त संजय, सचिन और विक्रम पर पांच करोड़ रुपये फिरौती मांगने का आरोप है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चिन्मयानंद मामला: भाजपा के स्टिकर वाली गाड़ी में बैठकर जेल से रवाना हुई छात्रा, सबसे पहले गई मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने बुधवार को सीलबंद लिफाफे में प्रगति रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की और कोर्ट द्वारा मांगी गई जानकारी कोर्ट के समक्ष हलफनामा के जरिए दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति मनोज मिश्र तथा न्यायमूर्ति वीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने याचिका की अगली सुनवाई की तिथि आठ जनवरी नियत की है। कोर्ट ने एसआईटी टीम के अधिकारियों को उपस्थिति से छूट दे दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed