फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami Chinmayanad case Congress accuses administration for unproper behaviour

चिन्मयानंद मामला: न्याय यात्रा को रोके जाने के बाद कांग्रेस ने प्रशासन पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Tue, 01 Oct 2019 03:05 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 01 Oct 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Swami Chinmayanad case Congress accuses administration for unproper behaviour
एडीएम को एक ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

स्वामी चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के आरोप में शाहजहांपुर जेल में बंद छात्रा के समर्थन में सोमवार को निकाली गई न्याय पद यात्रा को रोके जाने का विरोध करते हुए जिला कांग्रेस ने कदम उठाया है। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को संबोधित करते हुए शाहजहांपुर एडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


जिला कांग्रेस ने प्रशासन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने ज्ञापन में सवाल उठाया कि कलक्ट्रेट परिसर में शिक्षक संघ का धरना किसकी अनुमति से चल रहा है? 
विज्ञापन


बता दें कि फिरौती के आरोप में जेल में बंद पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को एक न्याय पद यात्रा निकाली थी, जिसे प्रशासन ने धारा 144 का उल्लंघन कहकर रोक दिया था। इस दौरान करीब 350 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर देर शाम रिहा कर दिया था। अब जिला कांग्रेस प्रशासन के इसी कदम का विरोध कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed