{"_id":"5fb4135a8ebc3e9bdf462c96","slug":"suspected-death-bareilly-news-bly42709110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। भैयादूज पर ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे ससुराल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले युवक का शव अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
रामपुर जिले में शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बसंत नगर निवासी तेजपाल (35) पुत्र गंगाराम की ससुराल कुंवरगांव कस्बे में सालिगराम के यहां है। तेजपाल सोमवार को अपनी पत्नी गुड़िया के साथ भैयादूज कराने ससुराल आया था। दोपहर के समय उसकी पत्नी ने दूज की। फिर वहीं रुक गए। शाम को परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया। तेजपाल भी खाना खाकर अपनी चारपाई पर जाकर सो गया। मंगलवार सुबह तेजपाल चारपाई से नहीं उठा तो परिवार वालों ने उसको उठाने की कोशिश। उसका हाथ पकड़ा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। गुड़िया ने इसकी सूचना अपनी ससुराल में दी। इससे तेजपाल के परिवार वाले भी कुंवरगांव पहुंच गए। बाद में वह शव को अपने साथ ले गए। उन्होंने युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। इससे पता नहीं चल सका कि युवक की मौत की वजह क्या रही।