फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Surveillance on a rumble, the captain searched the hotel and the dhaba

चप्पे-चप्पे पर निगरानी, कप्तान ने खंगाले होटल और ढाबे

Sat, 15 Aug 2020 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Surveillance on a rumble, the captain searched the hotel and the dhaba
एसएसपी ने होटलों की तलाशी ली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पंद्रह अगस्त पर खास चौकसी, कोई जूलूस नहीं निकलेगा
विज्ञापन

सादगी और सामाजिक दूरी से मनाया जाएगा राष्ट्रीय पर्व

बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में हाईअलर्ट के बीच खास चौकसी बरती जा रही है। शुक्रवार देर रात से ही सीमाएं सील कर चेकिंग शुरू की गई। वहीं रात में ही एसएसपी ने दूसरे अफसरों के साथ होटल-ढाबे चेक किए।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में हाईअलर्ट के बीच एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सिटी रविंद्र कुमार, सीओ सिटी अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने रेलवे जंक्शन, सिटी स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग कराई। साथ ही होटल और ढाबे चेक किए। एसएसपी ने देखा कि अधिकांश होटल खाली पड़े थे, फिर भी जिन कमरों में लोग रुके थे, वहां तलाशी ली गई। खोजी कुत्ता भी पुलिस टीम के साथ स्टेशन पर घूमा। देर रात तक चेकिंग जारी थी। बाइकर्स को रोककर भी तलाशी ली गई। कहीं कुछ गड़बड़ नहीं मिला।
विज्ञापन

औपचारिकता को होंगे कार्यक्रम

पुलिस लाइन समेत दूसरी जगह गणतंत्र दिवस कार्यक्रम केवल औपचारिकता मात्र होंगे। उनमें भी सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से भीड़ न लगाने और जुलूस न निकालने का आह्वान किया है। ऐसा होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तिरंगा यात्रा भी नहीं निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के दिन सार्वजनिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है। दो या चार लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ध्वजारोहण कर सकते हैं। कहीं भी भीड़ लगाने की इज्जात नहीं दी जाएगी। - अविनाश चंद्र, एडीजी जोन

बरेली रेंज के चारों जिलों में सीमाएं सील कर चेकिंग की जा रही है। नेपाल बार्डर पर एसएसबी की मदद से पुलिस ने सीमा सील की है। कोई खुराफात की कोशिश हुई तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। - राजेश पांडेय, डीआईजी रेंज

जिले में पुलिस के साथ पीएसी व आरएएफ की एक कंपनी भी सुरक्षा में लगाई गई है। जिले में पूरी तरह शांति है और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही त्योहार मनाया जाएगा। - शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed