{"_id":"69f7a6338230f2b4c2014694","slug":"surjeet-and-krishna-pal-won-medals-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101883-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुरजीत व कृष्ण पाल ने झटके पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुरजीत व कृष्ण पाल ने झटके पदक
Mon, 04 May 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 04 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय ओपन कराटे प्रतियोगिता में फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव निवड़िया के खिलाड़ियों ने लोहा मनवाया। निवड़िया के सुरजीत ने उत्तराखंड के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक और कृष्ण पाल ने पंजाब के खिलाड़ी को हराकर रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने कोच योद्धा स्पोर्ट्स अकादमी के डायरेक्टर अमित सिन्हा का आभार जताया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 1,000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसका मुख्य आकर्षण ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी रही।
विज्ञापन