{"_id":"685075afadad037b490fd912","slug":"supply-system-collapsed-in-300-villages-equipment-in-many-houses-got-damaged-due-to-lightning-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1585-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 300 गांवों में आपूर्ति व्यवस्था चरमराई, बिजली गिरने से कई घरों में उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 300 गांवों में आपूर्ति व्यवस्था चरमराई, बिजली गिरने से कई घरों में उपकरण फुंके
विज्ञापन
खनन की गई जगह का फोटो
शाही/मीरगंज। आंधी-बारिश के बाद शाही के 100 से अधिक गांवों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कस्बे में 36 घंटे बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल हो गई। इस दौरान बिजलीकर्मी लाइन को ठीक करने में जुटे रहे। वहीं, मीरगंज में अभी 200 गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार पूर्ण रूप से आपूर्ति बहाल होने में अभी एक से दो दिन का समय लग सकता है। हालांकि देहात क्षेत्रों में बिजली गिरने से कई ग्रामीणों के यहां लगे बिजली उपकरण फुंक गए। उमस भरी गर्मी से ग्रामीण बेहाल रहे। लोग पानी को तरसते रहे।
जानकारी रहे कि रविवार की सुबह तेज आंधी-बारिश से सैकड़ों पेड़ बिजली लाइन पर टूटकर गिर गए थे। इससे कस्बा सहित 100 से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। उसके बाद बिजली निगम की टीम ने रविवार देर रात कस्बे के कुछ मोहल्लों की आपूर्ति चालू की गई, लेकिन कुछ ही घंटे बाद फिर अवरोध उत्पन्न होने से बिजली काट दी गई। अब सोमवार शाम साप्ताहिक बाजार एवं शेरगढ़ रोड पर गिरे खंभों को दुरुस्त करके बिजली बहाल कर दी गई। संवाद
दो दिन में लाइनों को ठीक कराकर आपूर्ति का प्रयास : जेई
जेई रामदेव वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही शेरगढ़ रोड पर गिरे हाईटेंशन लाइन के खंभों की लाइन ठीक करने का कार्य शुरू किया जाएगा। सभी गांव को मंगलवार या बुधवार तक बिजली आपूर्ति देने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
--
आंधी में गिरे एचटी लाइन के खंभे, खनन माफिया पर आरोप
मीरगंज/गुलड़िया। सोमवार सुबह आई आंधी और बारिश ने मीरगंज क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को ठप कर दिया। नेशनल हाईवे पर गुरु नानक ढाबा के पीछे से गुजर रही जुन्हाई-मीरगंज 33 हजार केवीए लाइन के दो हाईटेंशन खंभे गिरने से करीब 200 गांवों की बिजली गुल हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया ने पोलों के आसपास अवैध खनन कर मिट्टी हटा दी थी, जिससे कमजोर नींव वाले खंभे तेज आंधी में उखड़कर गिर पड़े। हादसे में मीरगंज के मोहल्ला निवासी मोहित गुप्ता के घर पर बिजली गिरने से लिंटर फट गया और बिजली उपकरण जल गए। वहीं, साई धर्म कांटे पर भी बिजली गिरने से यहां लगे अन्य उपकरण खराब हो गए। इधर, गुलड़िया में सोमवार सुबह आंधी-बारिश से भूड़ा बसंतपुर गांव में चरण सिंह फौजी के मकान पर बिजली गिरने से उनके घर में लगे विद्युत उपकरण जल गए।
कस्बे में वैकल्पिक व्यवस्था से कुछ इलाकों में शाम चार बजे आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन ग्रामीण इलाकों में 36 घंटे बाद भी बिजली नहीं लौट सकी है। जेई सोम प्रकाश ने बताया कि कुछ गांवों को कस्बे की लाइन से जोड़ने की कोशिश जारी है, लेकिन पूरी व्यवस्था सामान्य होने में अभी समय लगेगा। संवाद
--
उमस से बेहाल रहे लोग, पानी को तरसे
इस दौरान कस्बा वासी गर्मी से बेहाल होकर तिल मिलाते रहे। लोगों के लिए जरूरी सुविधाओं की परेशानियों से रूबरू होना पड़ा। पीने के लिए पानी भी बमुश्किल मिल सका। बिजली न मिलने से प्रभावित रहे लोग अपने मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए इधर-उधर घूमते देखे गए। कुछ इलाकों में बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।