{"_id":"69051930c3ebfce6fc06e3cf","slug":"superior-industries-will-be-sealed-if-stp-is-not-constructed-within-three-days-bareilly-news-c-4-vns1074-757113-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन दिन में एसटीपी निर्माण नहीं कराने पर सील होगा सुपीरियर इंडट्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन दिन में एसटीपी निर्माण नहीं कराने पर सील होगा सुपीरियर इंडट्रीज
Sat, 01 Nov 2025 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक में शुक्रवार को डीएम ने सुपीरियर इंडस्ट्रीज को एसटीपी निर्माण के लिए तीन दिन का अंतिम मौका दिया है। इस दौरान निर्माण नहीं होने पर उसे सील करने का निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने अस्पताल और जैव चिकित्सा अपशिष्ट एकत्र करने वाली एजेंसियों को वाहनों की लॉगबुक तैयार कराने और एकत्र करने वाले स्थान पर सीसी कैमरे लगवाने की हिदायत दी। नकटिया व किला नदियों में सीधे सीवेज प्रवाहित करने वाले आवासीय भवनों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया। अधिशासी अभियंताओं को नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के नालों के चिह्नीकरण और एसटीपी से उनकी टैपिंग की स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा। डग्गामार डबल डेकर बसों और स्कूल वाहनों की फिटनेस जांचने, पराली जलाने वालों के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए। अरिल नदी के जीर्णोद्धार के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने काे कहा। कार्तिक पूर्णिमा पर मेला स्थलों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, प्लास्टिक व नॉन बायो डिग्रेडेबल वस्तुएं नदी में प्रवाहित नहीं करने की बात कही। पौधरोपण के क्रॉस सत्यापन की रिपोर्ट को 10 दिन में डीएफओ को भेजने और एसडीएम को ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन