{"_id":"693f0e488cf675cae800725b","slug":"sunshine-raises-mercury-fog-will-reduce-from-tomorrow-bareilly-news-c-4-vns1074-786448-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धूप से चढ़ा पारा, कल से कम होगा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धूप से चढ़ा पारा, कल से कम होगा कोहरा
विज्ञापन
बरेली। सप्ताहभर बाद रविवार को कोहरा कम रहा। दृश्यता 150-200 मीटर तक रही। सुबह आठ बजे ही धूप निकली। दिन में शहरवासियों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। मंगलवार से कोहरा हल्का होने समेत शीतलहर जारी रहने का अनुमान है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पिछले दिनों पहाड़ों से आ रही ठंडी पछुआ हवा मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही थी। दिन में निकल रही धूप और नमी के उष्मीय विकिरण से घना कोहरा छा रहा था। शुक्रवार को बर्फीली हवा का प्रवेश कम हुआ। शनिवार के बाद रविवार को भी चटक धूप निकली। इससे लोगों को हल्की राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को फिर शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान भी सामान्य स्तर पर 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 95 फीसदी दर्ज हुई।