फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sunday was the coldest day of the season, mercury 4.3 degrees

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, पारा 4.3 डिग्री

Mon, 20 Dec 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sunday was the coldest day of the season, mercury 4.3 degrees
शहर में छाया कोहरा।
पहाड़ों पर बर्फबारी ने छुड़ाई कंपकंपी, दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे लोग
विज्ञापन

सोमवार को भी शीतलहर की आशंका इसके बाद बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप
बरेली। पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवाओं ने बरेली में ठिठुरन बढ़ा दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई कमी से रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकार्ड किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 4.3 डिग्री आंका गया। तापमान में आई गिरावट और सर्द हवाएं चलने से दिनभर लोग ठंड से परेशान रहे। अगले सप्ताह तापमान और लुढ़कने की आशंका है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी शीतलहर जारी रहेगी। चार दिन शीतलहर के बाद मंगलवार से कोहरा छाने की आमद की आशंका जताई जा रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को भी तापमान 5.9 डिग्री आंका गया था। सर्द हवाओं के प्रकोप के चलते तापमान ने रविवार को एक बार फिर गोता लगाया। 1.9 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 4.3 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से सात डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस आंका गया। सर्द हवाएं चलने से दोपहर में धूप निकलने के बाद भी लोगों को सर्दी से छुटकारा नहीं मिला। दोपहर बाद जैसे ही सूरज की तपिश कम हुई वैसे-वैसे सर्दी का सितम भी बढ़ने लगा। सर्द हवाएं चलने की वजह से लोग देर शाम से घरों में दुबक गए। तापमान में आई गिरावट की वजह से जगह-जगह लोग अलाव तापते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed