{"_id":"591b57354f1c1bd529f2293e","slug":"summer-special-trains-running","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपट दौड़ रहीं समर स्पेशल ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपट दौड़ रहीं समर स्पेशल ट्रेनें
Updated Wed, 17 May 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
सरपट दौड़ रहीं समर स्पेशल ट्रेनें
- फोटो : सरपट दौड़ रहीं समर स्पेशल ट्रेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे दो दर्जन समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। यात्रियों की पर्याप्त उपलब्धता के कारण यह गाड़ियां खूब दौड़ रही हैं।
रेलवे ने समर स्पेशल गाड़ी नंबर 0421 लखनऊ-आनंद विहार, 0422 आनंद विहार-लखनऊ, 04924 चंडीगढ़ से गोरखपुर, 04923 गोरखपुर से चंडीगढ़, 04998 भटिंडा से वाराणसी, 04997 वाराणसी से भटिंडा, 04406 दिल्ली से दरभंगा, 04405 दरभंगा से दिल्ली, 05007 रामनगर से हावड़ा, 05008 हावड़ा से रामनगर, 04413 लखनऊ से आनंद विहार, 04414 आनंद विहार से लखनऊ आदि दो दर्जन से अधिक समर स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इन सभी ट्रेनों का ठहराव बरेली में है। यहां से दिल्ली, लखनऊ, रामनगर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्री ट्रेनों का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा यात्री उत्तराखंड के नैनीताल आदि जाने के लिए बरेली उतरते हैं और यहां से वह लालकुआं होते हुए हल्द्वानी से नैनीताल जाते हैं।
जंक्शन से नैनीताल के लिए टैक्सी भी
बरेली जंक्शन से नैनीताल और रामनगर जाने के लिए टैक्सियां भी मिलती हैं। रात में यहां पर्याप्त टैक्सियां उपलब्ध होती हैं। लखनऊ की तरफ से आने वाले यात्री बरेली तक ट्रेन से और फिर यहां से टैक्सी से उत्तराखंड के लिए निकलते हैं।
विज्ञापन
टनकपुर के लिए सीधी ट्रेन सुविधा नहीं
बहुत से लोग गर्मी की छुट्टी में टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरि के दरबार में जाते हैं। पहले कासगंज से टनकपुर के लिए ट्रेनें चलती थीं। इस बार बरेली से पीलीभीत और मझोला पकड़िया तक तो ब्राडगेज ट्रैक तैयार हो गया है, लेकिन इसके आगे काम चल रहा है, जिससे टनकपुर तक ट्रेन नहीं जा पा रही है। लिहाजा यात्रियों को बस से ही पूर्णागिरि जाना पड़ रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रैक को जून तक तैयार करने का दावा किया है।