फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sultan Beg confusion in the BSP

सुल्तान बेग को लेकर बसपा में असमंजस

Sun, 17 Jan 2016 02:13 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 17 Jan 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिला पंचायत चुनाव बीतते ही बसपा में घमासान शुरू हो गया है। पांच सदस्यों ने  वोट सपा प्रत्याशी को दे दिए।  जिलाध्यक्ष खुद हार गए। इससे बसपा नेतृत्व की काफी फजीहत हुई है। इस मामले में विधायक सुल्तान बेग निशाने पर आ गए हैं। स्थानीय संगठन ने पूरी रिपोर्ट हाईकमान तक पहुंचा दी है। बसपा सुप्रीमो ने संकेत दिए कि 20 जनवरी में समीक्षा बैठक होगी। बताया जाता है कि राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी बरेली आकर समीक्षा करेंगे। इसमें विधायक और उनके समर्थकों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के दौरान हुई गतिविधियाें को मामला उठेगा। बताया जाता है कि हाईकमान विधायक मामले में जल्दबाजी नहीं करना चाहता है।
विज्ञापन

सदस्य नीरू सागर और आशेराम गंगवार ने क्रास वोट किए। हाईकमान निर्देश पर स्थानीय इकाई ने इन दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया, लेकिन विधायक समर्थक तीनों सदस्यों बुंदन, रमाकांत सिंह और अली मोहम्मद को लेकर संगठन ने चुप्पी साध लिया। जिलाध्यक्ष ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि तीन सदस्यों ने सपा ज्वाइन कर ली इसलिए कोई कार्रवाई करने का मतलब ही नहीं बनता है।
विज्ञापन

उधर, जिलाध्यक्ष राजेश सागर ने बसपा विधायक सुल्तान बेग की संदिग्धता की पूरी रिपोर्ट जोनल कोआर्डिनेटर को सौंप दी है। नौ जनवरी में बसपा सुप्रीमो ने बरेली संगठन से मुलाकात कर संगठन संबंधी गतिविधियां पूछी। बरेली से वरिष्ठ नेता बीआर प्रसाद अपने बेटे के बामसेफ अध्यक्ष अजय प्रसाद के साथ पहुंचे थे। जिला पंचायत पर चर्चा हुई तो बातों बातों में विधायक सुल्तान बेग ने जो रोल किया उसकी जानकारी दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में पांच सदस्यों ने दगा दिया। तीन सदस्य विधायक सुल्तान बेग से जुड़े हुए हैं। मामले की पूरी जानकारी संगठन प्रमुखों तक पहुंचा दी है।’
- राजेश सागर, बसपा, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed