फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suicide

बदायूंः रिटायर्ड शिक्षक ने फंदे पर लटककर जान दी

Thu, 23 Apr 2020 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
suicide
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में बुधवार शाम एक रिटायर शिक्षक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर एसपी सिटी और थाना इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी तोड़ी राम (70) रिटायर शिक्षक थे। उनकी पत्नी ओम कुमारी होमगार्ड हैं। उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बताते हैं कि बुधवार शाम ओम कुमारी कोतवाली क्षेत्र में लॉकडाउन के तहत ड्यूटी कर रही थी। बुधवार अपराह्न करीब चार बजे उन्हें सूचना मिली कि पति तोड़ी राम ने घर के अंदर फंदे पर लटककर जान दे दी है। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। वह रोती बिलखती घर पहुंचीं। तब तक मोहल्ले के दर्जनों लोग उनके घर के सामने जमा हो गए। उस वक्त घर में उनकी एक बेटी थी। इधर, सूचना पर मौके पर एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ओपी गौतम और चौकी इंचार्ज शैलेंद्र तोमर भी पहुंच गए। उन्होंने मोहल्लेवालों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ओम कुमारी के मुताबिक उनके कोई बेटा नहीं है। सिर्फ तीन बेटियां हैं। इसलिए उनके पति ज्यादा परेशान रहते थे। इसलिए उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed