{"_id":"5da09bbe8ebc3e01376aa302","slug":"suicide-bareilly-news-bly3797407138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़ा होने पर विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से झगड़ा होने पर विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। पति से कहासुनी होने पर गांव रुस्तमपुर चक में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या करके शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
जलालाबाद थाना क्षेत्र के हिम्मतलाल के बेटे संजय की शादी करीब चार साल पहले जनपद हरदोई के थाना लोनार क्षेत्र के गांव बरसुइया निवासी रामसिंह की बेटी रवीना 22 से हुई थी। बृहस्पतिवार शाम संजय और रवीना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रात को दोनों मकान के बरामदे में लेटे थे। रात करीब दो बजे संजय की आंख खुली तो रवीना बिस्तर पर नहीं थी। उसने तलाश की तो पीछे बने कमरे में छत के कुंडे से रवीना की लाश लटकी हुई मिली। सूचना पर परिजन और आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया। शुक्रवार सुबह रवीना के पिता राम सिंह और मायके के अन्य लोग पहुंच गए। उनका आरोप है कि संजय दहेज में बाइक की मांग को लेकर रवीना को पीटता था। मांग पूरी न होने पर रवीना की हत्या कर दी गई। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय व उसके भाई राजू, पिता हिम्मत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।