Bareilly News: बाइक को साइड नहीं दी तो किसान को मार डाला, आरोपी ने कनपटी में मारी गोली
किसान बैलगाड़ी से गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहा था। रास्ते में उसका बाइक सवार से विवाद हो गया। उस वक्त बाइक सवार धमकी देकर चला गया। बाद में दोबारा आया और किसान की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज में बाइक सवार को साइड न देने पर हुए विवाद के बाद किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे की हालत में था। वारदात के बाद फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
गांव नौवानगला के परमानंद (30) भाई लोकेश के साथ मंगलवार शाम सात बजे बैलगाड़ी से गन्ना लेकर ओसवाल चीनी मिल जा रहे थे। रास्ते में बेटी के साथ जा रहे गांव के भउआनगला के पोथीराम का बाइक को साइड न देने पर उनसे झगड़ा हो गया।
नहाते समय महिला के खींच लिए फोटो: पड़ोसी के रिश्तेदार ने पहले किया बदनाम, अब बच्चों पर कार चढ़ाने की कोशिश
बीचबचाव के बीच पोथीराम देख लेने की धमकी देकर चला गया। दोनों भाई भी मिल की तरफ बढ़ चले। लोकेश बैलगाड़ी को हांक रहे थे, जबकि परमानंद पीछे पैदल चल रहे थे। मुड़िया भीकमपुर में मढ़ी के करीब पहुंचने पर पोथीराम फिर आ गया।
कनपटी में मारी गोली
पोथीराम ने परमानंद की कनपटी पर तमंचा तानकर फायर कर दिया। इससे वह वहीं लहूलुहान होकर गिर गए। लोकेश बैलगाड़ी से उतरा तो पोथीराम एक और फायर करके भाग गया। एसपी देहात के अऩुसार घटना तात्कालिक ही हुई। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दोनों ही गन्ना किसान
परमानंद और पोथीराम दोनों ही किसान हैं। वह अपने गन्ने के अलावा गांव के लोगों का गन्ना भी मजदूरी पर ओसवाल मिल में डालते थे। अकसर संकरे रास्तों पर किसानों में वाहन निकालने को लेकर विवाद होते हैं। हालांकि दोनों में कोई और विवाद पहले नहीं हुआ था।
विवाद के दौरान ही वह चेतावनी देकर गया था कि तुम गन्ना मिल नहीं पहुंच पाओगे। लोगों ने इसे हल्के में लिया पर आरोपी ने आखिरकार परमानांद की हत्या कर ही दी। किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।