{"_id":"5decff188ebc3e1b895e7ca8","slug":"sugar-cane-bareilly-news-bly3872261166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे बंद रही रोजा चीनी मिल, किसान रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे बंद रही रोजा चीनी मिल, किसान रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावलखेड़ा। गन्ना किसानों की दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। चीनी मिल के आए दिन बंद होने की समस्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है। रविवार को रोजा चीनी मिल तीन घंटे बंद रही। इसके चलते यार्ड में गन्ने भरे वाहनों की लाइनें लग गईं, जिससे किसान परेशान रहे।
रोजा चीनी मिल रविवार सुबह करीब 11 से दोपहर दो बजे तक बंद रही। इस दौरान गन्ने की तौल भी बंद कर दी गई। मिल गेट भी इस दौरान बंद कर दिया गया था। मिल प्रशासन के मुताबिक मेंटीनेंस टीम ने सभी मशीनों को चेक किया। जिस मशीन में खामी पाई गई उसे दुरुस्त किया गया। तौल बंद होने से यार्ड में गन्ने लदे ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली और डनलप बड़ी संख्या में जमा हो गए। किसानों का कहना था कि किसी न किसी बहाने से मिल बंद कर दी जाती है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है।
जीएम मुनेशपाल सिंह ने बताया कि 15 नवंबर से मिल का पेराई सत्र शुरू हुआ था। रूटीन चेकअप के लिए शेड्यूल स्टॉपेज लिया गया। इसमें मिल की मशीनों में आई खामियों को दूर किया गया। ताकि भविष्य में कोई बड़ी परेशानी न हो। यह रुटीन प्रक्रिया है। शेड्यूल स्टॉपेज के संबंध में पहले ही काश्तकारों को भी अवगत करा दिया गया था।