{"_id":"60b081388ebc3e9a955d6bf6","slug":"sub-inspector-molested-daughter-in-law-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखीमपुर खीरी में दरोगा ने किया पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म, महिला बोली-पति की मौत की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखीमपुर खीरी में दरोगा ने किया पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म, महिला बोली-पति की मौत की हैवानियत
Fri, 28 May 2021 11:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 28 May 2021 11:05 AM IST
सार
महिला ने बताया कि दो मार्च की रात 11 बजे उसके दरोगा ससुर ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाया, जिससे वह काफी भयभीत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक महिला ने पति की मौत के बाद ससुर पर प्रताड़ित करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का ससुर पुलिस में दरोगा है।
पसगवां कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह शाहजहांपुर शहर के एक मोहल्ला निवासी दरोगा के पुत्र के साथ 30 जून 2020 को किया था। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति लिवर के रोग से पीड़ित था, जिसके चलते 18 फरवरी 2021 को उसकी मौत हो गई थी।
20 फरवरी को उसकी सास ने कमरे की चाबी छीन ली और विरोध करने पर पीटकर जान से मारने की कोशिश की। महिला ने बताया कि दो मार्च की रात 11 बजे उसके दरोगा ससुर ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाया, जिससे वह काफी भयभीत हो गई।
विज्ञापन
महिला ने न्याय पाने के लिए डीएम, एसपी, कोतवाली पसगवां और महिला आयोग को पंजीकृत शिकायती पत्र भेजा है। महिला का आरोप है कि उसका ससुर दरोगा है, इस कारण न्याय नहीं मिल पा रहा है।
पसगवां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि गंभीर अपराध का आरोप है। मामला शाहजहांपुर जिले का है। इस कारण जांच रिपोर्ट आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी शाहजहांपुर को भेजी जा रही है।