{"_id":"6a860ec7a449ff6b3d084aa0","slug":"sub-inspector-dies-after-bike-skids-upon-encountering-an-animal-and-he-is-struck-by-a-bus-bareilly-news-c-4-bly1015-949673-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पशु सामने आने से फिसली बाइक, बस की चपेट में आकर दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पशु सामने आने से फिसली बाइक, बस की चपेट में आकर दरोगा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/बरेली। बरेली निवासी दरोगा सुभाष चंद्र की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। अचानक पशु सामने आने से दरोगा की बाइक अनियंत्रित होकर बस के सामने आने से यह हादसा हुआ।
दरोगा सुभाष चंद्र (50) मूल रूप से बरेली के कैंट थाना क्षेत्र की गोकुलनगर कॉलोनी के निवासी थे। वह रामपुर के शहजाद नगर थाने में तैनात थे। बुधवार को वह जिला अस्पताल की मोर्चरी में एक ग्रामीण का शव रखवाकर बाइक से लौट रहे थे। हाईवे पर रेडिको खेतान फैक्टरी के पास उनकी बाइक के सामने एक पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक फिसल गई। इस बीच पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनको कुचल दिया। चालक बस छोड़कर भाग गया। सीओ सिटी रामपुर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। बस चालक की तलाश की जा रही है।
गुलाबबाड़ी में होगा अंतिम संस्कार
रामपुर में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन उनके शव को बरेली ले आए। उनके परिवार में पत्नी देवयंती वर्मा, पुत्र आकाश व नीलेश और पुत्री सुरभि हैं। परिजन ने बताया कि सेटेलाइट के पास स्थित गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि में बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।