फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students will create logo of Nath Corridor, will get prize

Bareilly News: छात्र गढ़ेंगे नाथ कॉरिडोर का लोगो, मिलेगा पुरस्कार

Fri, 26 Jan 2024 03:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Students will create logo of Nath Corridor, will get prize
बरेली। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने नाथ काॅरिडोर का लोगो गढ़ने की जिम्मेदारी स्कूली बच्चों को सौंपी है। सभी स्कूलों में प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को नाथ कॉरिडोर का लोगो तैयार करने का मौका दिया जाएगा। इसमें सात नाथ मंदिरों का समावेश होना चाहिए। डिजाइन में अलग-अलग स्थान पर संकेत चिह्न भी लगाए जाने हैं। 29 जनवरी को जिले के सभी स्कूलों में यह प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रत्येक स्कूल में विद्यालय स्तर पर दो प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। विद्यार्थियों की ओर से तैयार डिजाइन को शिक्षकों को 31 जनवरी तक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्यालय में जमा कराना होगा।
विज्ञापन

इनमें से सर्वश्रेष्ठ डिजाइन का चयन कर दस हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरा स्थान पाने वाले विद्यार्थी को आठ हजार, तीसरा स्थान हासिल करने पर पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। सात प्रविष्टियों को दो-दो हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे करें प्रतिभाग12x12 के आर्ट पेपर पर नाथ कॉरिडोर के लोगो का डिजाइन तैयार कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। दिए गए दिशानिर्देशों के अनुरूप आपके द्वारा तैयार किया गया डिजाइन नाथ कॉरिडोर की पहचान बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली। नाथ कॉरिडोर की तीन सड़कों के लिए शासन ने 19.07 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जल्दी ही इनके टेंडर होंगे। आठ सड़कों के लिए पहले ही टेंडर हो चुके हैं। अब सात मंदिरों को आपस में जोड़ने के लिए 11 सड़कें बनेंगी।

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शहर के चार नाथ मंदिरों को जोड़ने वाले 4.74 किमी लंबे तीन मार्गों के लिए 19.07 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी है। अधिशासी अभियंता नारायण सिंह ने बताया कि तीनों सड़कों के लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं। अगर 31 जनवरी तक स्वीकृति का शासनादेश आ जाता है तो टेंडर खुलेंगे वरना अगली तिथि लगेगी। पहले जो आठ सड़कें मंजूर हुई थीं, उनमें पांच के टेंडर मंजूर हो गए हैं। तीन के नए सिरे से टेंडर आठ फरवरी को खुलेंगे। ब्यूरो

इन सड़कों को मिली मंजूरी

- बनखंडीनाथ से पशुपतिनाथ मंदिर तक सड़क निर्माण।
- धोपेश्वरनाथ से युगवीणा लाइब्रेरी, बदायूं रोड होते हुए स्टेशन रोड पुलिस चौकी तक सड़क निर्माण।

- सुभाषनगर पुलिया से रेलवे काॅलोनी होते हुए तपेश्वरनाथ मंदिर तक सड़क निर्माण।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों के चौड़ीकरण व नवीनीकरण को मंजूरी दी गई है। इससे सातों नाथ मंदिरों का आपस में बेहतर जुड़ाव होगा। शहर में कारोबार को भी विस्तार मिलेगा। - जितिन प्रसाद, लोक निर्माण मंत्री

जुगराजपुर गांव में खेल मैदान में प्रशिक्षण लेता खिलाड़ी।       संवाद

जुगराजपुर गांव में खेल मैदान में प्रशिक्षण लेता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed