फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students will be able to apply online for admission to graduation from 9th May in Ruhilkhand University

Ruhilkhand University: स्नातक में प्रवेश के लिए कल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, जानिए अंतिम तारीख

Thu, 09 May 2024 12:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 May 2024 12:38 AM IST
सार

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश लेगा। स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तारीख जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Students will be able to apply online for admission to graduation from 9th May in Ruhilkhand University
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तारीख जारी कर दी है। इसके लिए 10 मई से विश्वविद्यालय के पोर्टल पर आवेदन शुरू होंगे। इसकी अंतिम तिथि नौ जून निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश लेगा। इसको लेकर बुधवार को कुलसचिव संजीव कुमार ने पत्र जारी किया है। सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया सभी स्नातक पाठ्यक्रमों (प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होने वाले प्रवेशों को छोड़कर) के लिए शुक्रवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


एनईपी के तहत विद्यार्थियों को दो पाठ्यक्रमों को एक साथ करने की अनुमति दी गई है। इसमें एक पाठ्यक्रम संस्थागत छात्र के रूप में और दूसरा पाठ्यक्रम व्यक्तिगत, ऑनलाइन मोड या दूरस्थ शिक्षा से कर सकेंगे। एक या एक से अधिक कॉलेजों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी पंजीकरण पत्र को भरकर आवेदन नौ जून तक भर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
फॉर्म भरने के लिए अंकतालिका और प्रमाणपत्र की छायाप्रति, पांच नवीन फोटो और निर्धारित 150 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ अधिकतम 10 कॉलेजों में आवेदन किया जा सकता है। विद्यार्थी केवल एक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से होने वाले प्रवेश कॉलेज की ओर से किए जाएंगे। कॉलेज प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच करेगा। सही मिलने पर इनके आधार पर योग्यता क्रम सूची (मेरिट सूची) तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed