{"_id":"6610700101fe9c233c09ab14","slug":"students-studying-in-the-new-session-with-old-books-bareilly-news-c-4-vns1013-376523-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुरानी किताबों के साथ नए सत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुरानी किताबों के साथ नए सत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी
Sat, 06 Apr 2024 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नया सत्र शुरु हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक कई विद्यालयों में बच्चे पुरानी किताबों से ही पढ़ाई कर रहे हैं। जिले में नौ लाख किताबें वितरित की जा चुकी हैं। पहली और दूसरी कक्षा की किताबें शासन स्तर से प्राप्त ही नहीं हुई हैं।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 2,482 परिषदीय विद्यालयों में तकरीबन 24 लाख किताबें वितरित की जानी हैं। इसके लिए जिला स्तर पर पहली और दूसरी कक्षा के अतिरिक्त सभी किताबें प्राप्त हो चुकी हैं। इन्हें विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर पर भेजा जा चुका है। वहां से विद्यालयों में वितरण किया जा रहा है। अब तक नगर के अधिकतर विद्यालयों में किताबें भेजी जा चुकी हैं। कई विद्यालयों में बच्चों को पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। सर्वाधिक समस्या उन स्कूलों में आ रही है, जहां बच्चों के सापेक्ष किताबें ही कम भेजी गई हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्कूलों में बच्चों के हिसाब से किताबों को छांटना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि किताबों का वितरण लगातार किया जा रहा है। जल्द ही सभी विद्यालयों में इनकी आपूर्ति कर दी जाएगी।