{"_id":"616d5e724e32372c826335f1","slug":"students-protest-in-college-boycott-work-due-to-non-registration-of-case-in-employee-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कर्मचारी से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर किया कार्य बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कर्मचारी से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर किया कार्य बहिष्कार
Mon, 18 Oct 2021 05:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 18 Oct 2021 05:15 PM IST
सार
छात्रों ने शटर गेट, कुर्सियां और मेज तोड़ दी। प्राचार्य की कुर्सी कार्यालय से बाहर मैदान में लाकर रख दी। उधर, चीफ प्रॉक्टर ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज (फाइल फोटो)
- फोटो : Wiki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली कॉलेज में करीब पांच दिन पहले फीस काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी से मारपीट प्रकरण में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज न होने पर सोमवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। प्रवेश के फॉर्म और फीस आदि जमा न करने के निर्णय पर एबीवीपी छात्र नेताओं ने विरोध जताते हुए उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने शटर गेट, कुर्सियां और मेज तोड़ दी। प्राचार्य की कुर्सी कार्यालय से बाहर मैदान में लाकर रख दी। उधर, चीफ प्रॉक्टर ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की। मौके पर तीन थाना के सीओ, एएसपी, एसएचओ आदि फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर ने मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर देने की बात कही। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया है। एसएसपी ने प्राचार्य को मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। 21 को फॉर्म जमा होंगे। 22 को शिक्षक संघ, कर्मचारी बैठक करेंगे।
विज्ञापन