{"_id":"6ad92e97298dedecbe00063b","slug":"students-of-bareilly-college-caught-in-technical-and-administrative-issues-bareilly-news-c-4-bly1015-992422-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं में फंसे बरेली कॉलेज के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं में फंसे बरेली कॉलेज के विद्यार्थी
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में इन दिनों विद्यार्थियों को तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। वे परीक्षा फॉर्म भरने और नामांकन संख्या जारी न होने के फेर में फंसे हैं। तीन दिनों का लगातार अवकाश होने के कारण समस्या और गंभीर हो गई है।
बरेली कॉलेज में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई छोड़कर महत्वपूर्ण समय कॉलेज के चक्कर काटने में गंवाना पड़ रहा है। कुछ विद्यार्थियों की सीट अब तक लॉक नहीं हो पाई है, जिस कारण वे परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। जिन विद्यार्थियों की सीट लॉक हो गई है, उनमें से कई को नामांकन संख्या (एनरोलमेंट नंबर) नहीं मिली है।
इसके अलावा परास्नातक के बाद एलएलबी में प्रवेश लेने वाले कई विद्यार्थी हैं, जिनको दो-दो नामांकन संख्याएं मिल गई हैं। इनमें एक नामांकन संख्या उनको परास्नातक की पढ़ाई के दौरान मिली और दूसरी एलएलबी में प्रवेश के समय दी गई। तकनीकी कमी के कारण इन दोनों ही नामांकन संख्याओं के जरिये विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म सबमिट नहीं हो पा रहा है। 10 अक्तूबर के बाद से लगातार बनीं समस्याओं से विद्यार्थियों का भविष्य अधर में अटका हुआ है।
विज्ञापन
--
समस्या सुनने के लिए बैठेगी प्रवेश समिति
प्रवेश फॉर्म भरने में विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए रणनीति बनाई गई है। बृहस्पतिवार के अवकाश के बाद विद्यार्थियों की समस्या का निस्तारण कराने के लिए सेमिनार हॉल खोला जाएगा। इसमें सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक प्रवेश समिति मौजूद रहेगी। छात्र-छात्राएं समिति को अपनी समस्याएं बता सकते हैं।
--
समस्याओं से परेशान विद्यार्थियों के लिए बुधवार को अवकाश के बावजूद कॉलेज में काउंटर खोले गए। विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत हो चुकी है। अभी तकनीकी समस्या है। इसका जल्द समाधान होने की उम्मीद है। - प्रो. वंदना शर्मा, उप प्राचार्य बरेली कॉलेज
--
भटकने के लिए मजबूर
मैंने इसी कॉलेज से परास्नातक किया, जिसकी नामांकन संख्या मेरे पास है। अब एलएलबी में प्रवेश लिया है तो कॉलेज ने नई नामांकन संख्या दी। पोर्टल पर पुरानी और नई कोई भी संख्या डालने से परीक्षा फॉर्म सबमिट नहीं हो पा रहा है। - राहुल शर्मा
पिछले कई दिनों से कॉलेज के चक्कर काट रही हूं। पोर्टल पर अभी तक मेरी सीट लॉक नहीं दिखाई दे रही है। सीट लॉक न होने की वजह से मैं परीक्षा फॉर्म ही नहीं भर पा रही हूं। इस गड़बड़ी को जल्द दूर कराने की मांग है। - प्रिया
मेरी सीट तो लॉक हो चुकी है लेकिन नामांकन संख्या नहीं मिली है। इस कारण फॉर्म आगे नहीं बढ़ रहा है। कॉलेज में छुट्टी के कारण कोई जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं मिल रहा है। समस्या जस-की-तस बनी हुई है। - अमित