फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students got confused with complex math questions

Bareilly News: गणित के घुमावदार सवालों में उलझे परीक्षार्थी

Sun, 09 Mar 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Students got confused with complex math questions
बरेली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से शनिवार को शहर के 22 केंद्रों पर 12वीं की गणित व अनुप्रयुक्त गणित विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने पेपर को सामान्य बताया तो कुछ ने लंबा प्रश्नपत्र होने के कारण समय कम पड़ने की बात कही। गणित विषय में पंजीकृत 2505 में से 2434 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। अनुप्रयुक्त गणित में पंजीकृत 149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने बताया कि इंटीग्रल कैलकुलस के केवल दो-तीन प्रश्न थोड़े मुश्किल लगे। बाकी सवाल पिछले वर्षों के पेपर और एनसीईआरटी पर आधारित रहे। कुछ ने समय ज्यादा लगने की बात कही। इस वजह से अंत में दोहराने का समय नहीं मिल सका। सेट दो के बहुविकल्पीय प्रश्न काफी चुनौतीपूर्ण रहे।
विज्ञापन

सवालों को समझने में लगा समय



पेपर थोड़ा कठिन था। सवालों को समझने में ज्यादा समय लगा। अंत में पेपर को दोहराने का समय नहीं मिला। - शिखा


पेपर में पूछे गए सवाल सरल नहीं थे। आखिर में समय प्रबंधन गड़बड़ा गया। जितना आता था, उतना हल किया है। - प्रिया


मेरे सेट में बहुविकल्पीय प्रश्न चुनौतीपूर्ण थे। इन्हें हल करने में बहुत ज्यादा समय लगा। - ललित



पेपर बहुत लंबा आया था। निर्धारित समय में सारे सवालों को पूरा करने में पसीने छूट गए। - मुकुंद
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed