फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student returning from examination dies due to tanker

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की टैंकर की चपेट में आने से मौत

Fri, 12 Mar 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Student returning from examination dies due to tanker
पूनम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विलयधाम के पास पैदल सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन
बरेली। सहेली के साथ रेलवे की परीक्षा देकर भोजीपुरा से लौट रही छात्रा की बड़ा विलयधाम के पास टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर फरार हो गया।

दुर्गानगर में रहने वाले वीरेंद्र कुमार की बेटी 21 वर्षीय पूनम बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी। उसके भाई विनय ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूनम पड़ोस में ही रहने वाली सहेली कंचन के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी (गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां) की परीक्षा देने गई थी। उनका परीक्षा केंद्र भोजीपुरा के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में था। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों परीक्षा देकर वहां से लौट रही थीं। बड़ा बाईपास पर विलयधाम के पास पैदल सड़क पार करते समय पीछे से आए टैंकर ने पूनम को टक्कर मार दी। कंचन ने आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और परिवार वालों को भी सूचना दी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर भाग निकला। परिवार में पूनम की मां डॉली, पिता और उससे छोटे तीन भाई हैं। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed