फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student returned from coaching committing suicide

बरेलीः कोचिंग से लौटी छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 20 Feb 2020 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Student returned from coaching committing suicide
demo pic - फोटो : अमर उजाला

माता-पिता नहीं थे घर पर, सिर्फ दादी थीं मौजूद
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस, वजह का नहीं चला पता


बरेली। कोचिंग से लौटी छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पर छात्रा की दादी ही थीं। पिता आंख का ऑपरेशन कराने और मां रिश्तेदारी में गई थी। दादी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने छात्रा को फंदे से उतारा और निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन दादी ने मां-बाप के आने से पहले कोई भी कार्रवाई करने से रोक दिया।

कैंट क्षेत्र की 21 वर्षीय सोनी कुमारी बीए की छात्रा थीं। वह रामपुर गार्डन स्थित कोचिंग सेंटर में भी पढ़ने जाती थीं। दादी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पौने चार बजे सोनी कोचिंग से लौटी और चुपचाप अपने कमरे में चली गई। एक घंटे बाद भी कोई हलचल न होने पर उन्होंने उसके कमरे में जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की का पर्दा हटाकर अंदर झांका तो सोनी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका दिखा। उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा किया और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। दादी ने बताया सोनी के पिता आंख का ऑपरेशन कराने बेटे के साथ गए हैं, जबकि मां रिश्तेदारी में गई है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दादी ने सोनी के माता-पिता के लौटने तक कार्रवाई करने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed