फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student organization takes out a rally in support of CJP protest in Bareilly

Bareilly News: छात्र संगठन ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Mon, 20 Jul 2026 04:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 04:50 PM IST
सार

पेपर लीक रोकने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बरेली और पीलीभीत में सोमवार को प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। बरेली में परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने जुलूस निकाला, जबकि पीलीभीत में आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Student organization takes out a rally in support of CJP protest in Bareilly
बरेली में छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने सोमवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन का  समर्थन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। 

विज्ञापन




संगठन के शहर सचिव कैलाश ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन एक माह से जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक तक जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने बताया कि संगठन के कई सदस्य शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के समर्थन में दिल्ली भी पहुंचे हैं। बरेली के कार्यकर्ता भी इस मांग का समर्थन कर रहे हैं। प्रदर्शन में अमित, सुधीर राजन, देवेश , विवेक, मनोज, संजू, श्वेता शर्मा, प्रियांशी, प्रियंका आदि छात्र शामिल रहे।  
विज्ञापन


पीलीभीत में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
पीलीभीत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। यह प्रदर्शन भी पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर था। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed