फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   student cheated of rs 71000 on pretext of activating credit card in bareilly

Bareilly: क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा दे छात्रा के खाते से निकाले 71 हजार रुपये, भाई संग पहुंची SP ऑफिस

Fri, 23 Dec 2022 02:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Dec 2022 02:33 PM IST
सार

प्रियंका ने ठग के बताए अनुसार, प्रोसेस किया। थोड़ी देर में उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। उसे भी प्रियंका ने ठग को बता दिया। फिर मोबाइल पर खाते से 71 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
student cheated of rs 71000 on pretext of activating credit card in bareilly
भाई के साथ शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंची छात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में एक छात्रा का क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर शातिर ठगों ने खाते से 71 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने छात्रा से कुछ जानकारी और ओटीपी मांगी। जब मोबाइल पर मैसेज आया तो छात्रा को ठगी का पता चला। इसके बाद वह अपने भाई के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत दी। मामला सीबी गंज थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महेशपुर गांव निवासी छात्रा प्रियंका के पास काफी समय से एक बैंक का क्रेडिट कार्ड था। हालांकि वह कार्ड का इस्तेमाल नहीं करती थी। न ही उसने कार्ड एक्टिव ही किया था। गुरुवार को उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अफसर बताया और क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने की बात कही। 
विज्ञापन


उसकी बातों में आकर प्रियंका ने ठग के बताए अनुसार, प्रोसेस किया। थोड़ी देर में उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। उसे भी प्रियंका ने ठग को बता दिया। फिर मोबाइल पर खाते से 71 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed