{"_id":"61d598737cbd31298303bcea","slug":"strong-emphasis-on-organization-in-congress-training-camp-bareilly-news-bly4715428162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत करने पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत करने पर बल
विज्ञापन
पुवायां में कांग्रेस के विधानसभा प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने नारा दिया है प्रशिक्षण से पराक्रम। इसमें यह बताया है कि बिना जानकारी के आप विपक्षी से चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। पार्टी के पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक बेहतर व्यवस्था करके उन्हें सक्रिय करना होगा।
पुवायां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए अंशू अवस्थी ने कहा कि पदाधिकारी बूथ स्तर तक सक्रिय होंगे तो गांव-गांव में भाजपा की ओर से फैलाए जा रहे झूठ के बारे में वह जनता को सही बात बता सकेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी में और देश को संवारने में जो योगदान दिया है, उसे बूथ कमेटियों के माध्यम से गांवों में लोगों को बताया जाए।
32 साल से यूपी में कांग्रेस की सरकार नहीं होने से क्या हालात खराब हुए हैं, उन्हें भी जनता को बताना होगा। भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर भी देश के लोगों को गुमराह करते हुए तमाम भ्रम फैलाए जाते हैं, इसीलिए कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक प्रयोग करते हुए लोगों को कांग्रेस की उपलब्धियों के बारे में बताएं।
विज्ञापन
लखनऊ से आए प्रोफेसर यशपाल सिंह, नाजिर हुसैन, मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र सिंह और मोहम्मद सलमान ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। इस दौरान विधानसभा प्रभारी मनीष चंद्र, सतेंद्र त्रिवेदी, अनुज कुमारी, विंदेश्वरी राज, धीरेंद्र प्रसाद, अरुणोद मिश्रा, आशीष तिवारी, दिनेश अवस्थी, रमाकांत शास्त्री, सहित ब्लॉक कमेटी, बूथ अध्यक्ष, न्याय पंचायत कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।