{"_id":"5f022bbd8ebc3e4320276109","slug":"striving-to-enter-the-forbidden-area-of-the-jat-regiment-by-cutting-the-wire-bareilly-news-bly4117344123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः तार काटकर जाट रेजिमेंट के निषिद्ध क्षेत्र में घुसने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः तार काटकर जाट रेजिमेंट के निषिद्ध क्षेत्र में घुसने की कोशिश
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य अफसरों तीन लोगों के खिलाफ थाना कैंट में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
भागते वक्त गिरा एक वोटर कार्ड, भरतौल गांव का होने की पुष्टि
बरेली। जाट रेजिमेंट सेंटर के प्रतिबंधित इलाके में रात में फेंसिंग काटकर तीन लोगों ने घुसने की कोशिश की। पहरे पर मौजूद सेना के जवान ने उन्हें देख ललकारा तो तीनों भाग निकले। जेआरसी के कमांडिंग ऑफिसर की ओर से थाना कैंट में एफआईआर दर्ज कराई गई है। भागते वक्त एक व्यक्ति का वोटर कार्ड भी मौके पर गिर गया जिससे उसके भरतौल निवासी होने की पुष्टि हुई है।
चीन के साथ बढ़ते तनाव की वजह से सैन्य क्षेत्रों में कड़ी निगरानी हो रही है। रविवार रात जाट रेजिमेंट सेंटर में चौंकाने वाली घटना हुई। जेआरसी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन अनुराग त्रिपाठी की ओर से कैंट पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि शुक्रवार रात भरतौल में सेना की सुरक्षा चौकी पर पहरा दे रहे संतरियों में से एक ने सैन्य क्षेत्र में तीन लोगों को देखा जो सीलिंग एरिया में लगी फेंसिंग को काटने की कोशिश कर रहे थे। संतरी उनकी ओर दौड़ा तो तीनों लोग भाग निकले।
विज्ञापन
कमांडिंग ऑफिसर के मुताबिक इसके बाद सेना के जवानों को लगाकर इस क्षेत्र में सघन छानबीन कराई गई तो वहां एक वोटर आईडी कार्ड मिला जिस पर अमरजीत पुत्र कमलेश निवासी भरतौल दर्ज है। पुलिस ने वोटर आईडी के आधार पर अमरजीत और दो अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि इसमें आरोप चोरी की कोशिश का है। इंस्पेक्टर कैंट धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि उनका मकसद क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
भागते वक्त गिरा एक वोटर कार्ड, भरतौल गांव का होने की पुष्टि बरेली। जाट रेजिमेंट सेंटर के प्रतिबंधित इलाके में रात में फेंसिंग काटकर तीन लोगों ने घुसने की कोशिश की। पहरे पर मौजूद सेना के जवान ने उन्हें देख ललकारा तो तीनों भाग निकले। जेआरसी के कमांडिंग ऑफिसर की ओर से थाना कैंट में एफआईआर दर्ज कराई गई है। भागते वक्त एक व्यक्ति का वोटर कार्ड भी मौके पर गिर गया जिससे उसके भरतौल निवासी होने की पुष्टि हुई है।