फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Strike ends; patients get relief as healthcare workers return to work

Bareilly News: हड़ताल खत्म, स्वास्थ्यकर्मियों के काम पर लौटने से मरीजों को राहत

Sun, 18 Oct 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Strike ends; patients get relief as healthcare workers return to work
बरेली। सप्ताह भर पहले मांगों के समर्थन में शुरू हुई प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को थम गई। शनिवार को ओपीडी में मरीजों को पर्चा बनवाने, जांच के लिए सैंपल देने और दवा लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करने से राहत मिली।
विज्ञापन

स्टाफ की मौजूदगी से सभी कार्यों में तेजी दिखी। कार्य बहिष्कार की वजह से महज सौ पैथोलॉजी जांच फिर सामान्य स्तर पर तीन सौ से ज्यादा पहुंच गई। हड़ताल थमने की जानकारी पर जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने से कतरा रहे मरीज ओपीडी पहुंचे। पर्चा काउंटर स्टाफ के मुताबिक, शनिवार को 1800 नए पर्चे बने। करीब 800 लोग पुराना पर्चा लेकर परामर्श और दवा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

हालांकि, नोकझोंक की स्थिति नहीं रही। डॉ. राहुल बाजपेयी ने बताया कि ज्यादातर मरीज मौसम में बदलाव से वायरल बीमारियों की चपेट में रहे। दवा समेत बचाव के उपाय भी बताया। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल भले थम गई लेकिन अभी आशा कार्यकर्ता और सीएचओ की हड़ताल जारी है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की भी मांग पर शासन स्तर पर मंथन हो रहा है। जल्द इस पर कोई निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed