फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Strike by NHM contractual workers ends; health services to get back on track

Bareilly News: एनएचएम संविदाकर्मियों की हड़ताल थमी, पटरी पर आएंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Sat, 17 Oct 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Strike by NHM contractual workers ends; health services to get back on track
बरेली। आठ दिन से चल रही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदाकर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को प्रांतीय संगठन के आह्वान पर थम गई। शनिवार को स्वास्थ्यकर्मी अपने कार्य पर लौटेंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के पटरी पर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर को एनएचएम स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमओ और एडी एसआईसी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद आशा कार्यकर्ता, एएनएम, पैरामेडिकल व अन्य संबद्ध स्टाफ ने कार्य बहिष्कार शुरू किया। इससे जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी यानी शहर से देहात तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में पहुुंचे मरीजों को देखकर डॉक्टरों ने दवा दी, पर कई केंद्रों पर जांचें नहीं हो सकीं। नियमित टीकाकरण, पोर्टल पर डेटा फीडिंग समेत अन्य कार्य प्रभावित हुए। परेशानी के चलते ओपीडी में मरीज घटे। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार शाम हड़ताल और कार्य बहिष्कार खत्म होने, शनिवार से काम पर लौटने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठित होगी समिति
एनएचएम संविदाकर्मी मनोज ने बताया कि उप्र एनएचएम संविदाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर और महामंत्री योगेश कुमार उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक से वार्ता की। वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों पर सहमति बनी तो कुछ पर समिति गठित कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आवास उपलब्धता, ईपीएफ, डीए आदि दिलाने, कैशलेस चिकित्सा, वार्षिक सेवा अनुबंध व्यवस्था समाप्त करने, स्थानांतरण नीति समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed