फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Street sealed of various areas

कंटेन्मेंट जोन: कई क्षेत्रों की गलियां सील

Tue, 13 Apr 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Street sealed of various areas
बरेली। लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमण के चलते पुलिस-प्रशासन ने आवास विकास, क्रिश्चियन कॉलोनी और बिहारीपुर में कंटेन्मेंट जोन बनाकर वहां की गलियों को बांस-बल्ली लगाकर सील करना शुरू कर दिया है। मगर, यहां रहने वाले लोगों को सुविधाएं किस तरह मुहैया कराई जाएंगी, इसको लेकर अभी कोई गाइडलाइन तय नहीं की गई है।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की बैठक के बाद शनिवार को शहर में कंटेन्मेंट जोन बनाकर इलाकों को सील करने की रणनीति तय की गई थी। सोमवार रात से इस पर अमल शुरू कर दिया गया है। कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि बिहारीपुर खत्रियान वाली हनुमान गली, आवास विकास कॉलोनी की एक गली, सिविल लाइंस में क्रिश्चियन कॉलोनी वाली गली सील की गई है। सोमवार को प्रेमनगर में भी कुछ गलियां सील होनी थीं, लेकिन शाम को गांधीपुरम में डकैती पड़ने के चलते यह कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed