{"_id":"6585f2e8ae316ed16a07a15b","slug":"street-lights-are-being-illuminated-by-stealing-electricity-from-nhis-high-mast-bareilly-news-c-4-1-bly1034-310616-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एनएचआई की हाईमास्ट से बिजली चोरी कर रोशन हो रहीं स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एनएचआई की हाईमास्ट से बिजली चोरी कर रोशन हो रहीं स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर हाईवे पर लगे हाईमास्ट से बिजली चोरी कर नकटिया नदी से हाईवे तक लगीं स्ट्रीट लाइटें रोशन की जा रही हैं। बीते दिनों बिजली का बिल बढ़ने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) के अफसरों ने जांच कराई तो इसका खुलासा हुआ। उन्होंने नगर निगम को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। अब इसको लेकर नगर निगम व बीडीए आमने-सामने हैं। नगर निगम का कहना है कि ये लाइटें हमारी नहीं हैं। वहीं बीडीए का कहना है कि हमने तो सिर्फ टेस्ट रन कराया था। इन लाइटों को नगर निगम को ही हैंडओवर लेना है।
बरेली-मुरादाबाद एक्सप्रेसवे लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक ने महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स को पत्र लिखकर बताया कि एनएच-30 पर बरेली-मुरादाबाद एक्सप्रेसवे लिमिटेड की ओर से लगाए गए हाईमास्ट से बिजली चोरी हो रही है। शाहजहांपुर रोड पर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें इसी से जल रही हैं। उन्हाेंने इसे हटाने के लिए कहा है।
प्राधिकरण की ओर से पत्र मिला है। उन्हें बता दिया गया है कि यह सड़क हमने नहीं बनवाई है और न ही लाइटें जलवा रहे हैं। यह बरेली विकास प्राधिकरण की ओर बनवाई गई सड़क है और लाइटें भी उन्होंने ही लगवाई हैं। इस सड़क से नगर निगम का कोई लेना-देना नहीं है। - उमेश गौतम, महापौर
विज्ञापन
बीडीए ने सड़क बनवाने के साथ ही लाइटें लगवाई थीं, मगर उन्हें जलवा नहीं रहे। हमने सिर्फ टेस्ट रन कराया था। ये लाइटें नगर निगम को हैंडओवर होनी हैं और उन्हें ही जलवानी हैं। इस संबंध में पत्राचार भी किया गया है। उन्होंने रखरखाव के लिए एक गाड़ी मांगी थी। हमने उन्हें बताया है कि एक गाड़ी हम उन्हें पहले ही दे चुके हैं। - जोगिंदर सिंह, वीसी, बीडीए