फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stray Dogs attacks on ten year old boy in CBganj bareilly

Bareilly News: आवारा कुत्तों ने झुंड ने 10 साल के बच्चे को नोंचा, शरीर पर हुए गहरे जख्म, हालत गंभीर

Sat, 15 Apr 2023 07:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Apr 2023 07:01 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा। शनिवार को कुत्तों के झुंड ने 10 साल के बच्चे को कई जगह से नोंच लिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। 

विज्ञापन
Stray Dogs attacks on ten year old boy in CBganj bareilly
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में शनिवार को खेत के पास खेल रहे दो बच्चों पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। एक बच्चे ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया, जबकि दूसरे बच्चे को कुत्तों ने नोंचकर घायल कर दिया। खेत में गेंहू की कटाई कर रहे बच्चे के परिजनों ने कुत्तों को भगाया। गंभीर घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सीबीगंज के गांव मथुरापुर निवासी वेद प्रकाश का 10 साल का बेटा परिजनों के साथ नहर की तरफ खेत पर गया था। सागर के परिजन खेत में गेंहू की कटाई करने लगे। सागर गांव के ही अपने साथी सुमित पुत्र रामबाबू के साथ खेलने लगा। इसी दौरान खूंखार कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


Shahjahanpur: पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 11 श्रद्धालुओं की मौत, 30 घायल, CM योगी ने जताया दुख
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित तो किसी तरह भागने में कामयाब हो गया, मगर सागर को कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोंचकर जख्मी कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर बच्चे को छुड़ाया। गंभीर हालत में घायल बच्चे को जिला अस्पताल आए। कुच्चों के नोंचने से सागर के शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं। 

तीन बच्चों की हो चुकी है मौत 

सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव में नहर के पास आवारा कुत्तों के हमले में इसी साल मासूम परी की मौत हो गई थी। बीते साल मोरपाल और रोहनी की मौत हुई थी। इन दोनों पर भी कुत्तों ने हमला किया था। कई बच्चे घायल कर चुके हैं। मगर नगर निगम आंखें मूंदे बैठा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। 

ग्रामीणों ने कई बार नगर निगम से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की, मगर अब तक आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया। सीबीगंज ही नहीं शहर व जिले के अन्य इलाकों में भी आवारा कुत्तों का आतंक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed