फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stray Dogs Attacks On Seven Year Old Boy In cbganj Bareilly

Bareilly: सीबीगंज में आवारा कुत्तों ने फिर किया हमला, सात साल के बच्चे को घसीट ले गए, चेहरा बुरी तरह नोंचा

Tue, 18 Apr 2023 03:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Apr 2023 03:04 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा। इस बार सात साल के बालक को घसीट ले गए। उसे कई जगह से नोंच लिया। मासूम के चेहरे पर गहरे घाव हो गए हैं। 

विज्ञापन
Stray Dogs Attacks On Seven Year Old Boy In cbganj Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव में खूंखार कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को मंदिर के पास आम के पेड़ के नीचे खेल रहे सात वर्षीय बालक विष्णु पर कुत्तों ने हमला कर दिया। वह उसे घसीट कर काफी दूर तक ले गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने बच्चे को बमुश्किल कुत्तों से छुड़ाया। 

विज्ञापन


आवारा कुत्तों के हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्तों ने उसे कई जगह से नोंच लिया। चेहरे पर गहरे घाव हो गए हैं। परिजनों ने घायल विष्णु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चार दिनों में यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व 15 अप्रैल को गांव मथुरापुर निवासी वेद प्रकाश के 10 साल के बेटे सागर पर कुत्तों ने हमला कर दिया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों की हो चुकी है मौत 

सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव में नहर के पास आवारा कुत्तों के हमले में इसी साल मासूम परी की मौत हो गई थी। बीते साल मोरपाल और रोहनी की मौत हुई थी। इन दोनों पर भी कुत्तों ने हमला किया था। कई बच्चे घायल कर चुके हैं। मगर नगर निगम आंखें मूंदे बैठा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। 

ग्रामीणों ने कई बार नगर निगम से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की, मगर अब तक आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया। सीबीगंज ही नहीं शहर व जिले के अन्य इलाकों में भी आवारा कुत्तों का आतंक है। 

शहर में हजारों कुत्ते, पकड़े गए महज दस

कुत्तों के हमले में जब कई लोगों के जख्मी होने के बावजूद नगर निगम की सेहत पर खास असर नहीं पड़ा है। सोमवार को महज दस कुत्तों को पकड़कर निगम ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। 

नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने बताया कि कुर्मांचलनगर व कर्मचारीनगर में सोसायटी फॉर ह्यूमन एंड एनिमल वेलफेयर संस्था के कर्मियों की टीम ने 10 कुत्तों को पकड़ा। इनका बधियाकरण व वैक्सिनेशन नदोसी स्थित केंद्र में कराया जाएगा। इसके बाद एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) रूल 2001 के तहत कुत्तों को पकड़े गए स्थान पर छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed