{"_id":"689a59c92134f47c5b04d415","slug":"straw-and-green-fodder-not-found-still-clean-chit-bareilly-news-c-4-1-bly1039-701795-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नहीं मिला भूसा-हरा चारा, फिर भी क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नहीं मिला भूसा-हरा चारा, फिर भी क्लीन चिट
विज्ञापन
भोजीपुरा। गांव महेशपुर शिवसिंह के हरि गोपाल ट्रस्ट द्वारा संचालित गोशाला का सोमवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) और बीडीओ ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान भूसा और हरा चारा नहीं मिला। हालांकि जांच के बाद सीवीओ ने मामले में क्लीन चिट दे दी है।
पिछले दिन हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया कि इस गोशाला में अव्यवस्थाओं के चलते तीन दिन में आठ गोवंशों की मौत हो गई थी।
इसकी शिकायत मिलने पर सोमवार को बारिश में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. मनमोहन पांडेय, बीडीओ भोजीपुरा श्रीश वर्मा, धौंराटांडा पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अजय वर्मा आदि मौके पर पहुंचे। सीबीओ डाॅ. मनमोहन पांडेय ने बताया कि गोशाला में पानी की समुचित व्यवस्था है। हरा चारा और भूसा की कमी पाई गई है। इसकी भी व्यवस्था शीघ्र करा दी जाएगी। बाकी व्यवस्थाएं ठीक है। हालांकि अफसरों के सामने तीन मृत गायों को डीसीएम में लादकर दफनाने के लिए गोशाला कर्मी निकले।
विज्ञापन
दो पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप : हरि गोपाल ट्रस्ट के संचालक बाबा जयदेव ने हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल व गांव महेशपुर शिवसिंह के रोहित कुमार के खिलाफ डीएम को लिखित शिकायत भेजी है। आरोप लगाया है कि उक्त गोशाला में जबरदस्ती घुस आते हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं।
संचालक ने बताया कि गोशाला में गायें बीमार हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। उधर, जान से मारने की धमकी के संबंध में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल व रोहित ने बताया कि अपनी कमियां छिपाने के लिए उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जांच में सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। संवाद