फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stone pelting on police team arrived in Badaun to take action on illegal liquor

बदायूं: चौकीदार का भाई बना रहा था शराब, कार्रवाई करने पहुंची पुलिस की टीम पर पथराव

Tue, 15 Mar 2022 10:15 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मूसाझाग (बदायूं )।
संवाद न्यूज एजेंसी, मूसाझाग (बदायूं )। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 15 Mar 2022 10:15 PM IST
सार

एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात पुलिस सादी वर्दी में जगुआसेई गांव गई थी। वर्दी में जाते तो शायद शराब बनाने वाले नहीं पकड़े जाते। इससे नोकझोंक हुई है। इसमें तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Stone pelting on police team arrived in Badaun to take action on illegal liquor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव जगुआसेई में सोमवार रात शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। एक सिपाही से हाथापाई भी की गई। पुलिस को भागना पड़ा लेकिन बाद में पुलिस बल ने गांव जाकर प्रधान के बेटे और चाचा समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


मामला सोमवार देर रात का है। मूसाझाग थाना पुलिस को सूचना मिली कि जगुआसेई गांव में अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है। इस पर कुछ पुलिस कर्मी सादी वर्दी में गांव पहुंचे। उन्होंने चौकीदार के भाई रामजीत को शराब बनाते हुए मौके पर पकड़ लिया। बताते हैं कि इस दौरान प्रधान के बेटे अरविंद और चाचा कल्यान ने रामजीत को छुड़ाने की कोशिश की। विरोध में सिपाही ने अरविंद को थप्पड़ मार दिया, जिससे अरविंद ने भी सिपाही से हाथापाई कर दी। गांव के तमाम लोग आ गए। वे पुलिस कर्मियों से भिड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने पथराव भी किया, जिससे पुलिस कर्मी मौके से भाग खड़े हुए। उन्होंने गांव के बाहर आकर थाना पुलिस को सूचना दी। इससे दो गाड़ी पुलिस तुरंत ही गांव पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए रामजीत, अरविंद और कल्यान को गिरफ्तार कर लिया। रात में ही उन्हें थाने लाया गया। सुबह उनके खिलाफ पुलिस ने कच्ची शराब बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया और तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार की भूमिका संदिग्ध
जगुआसेई गांव में शराब बनाकर बेचने के मामले में चौकीदार की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस सोमवार रात चौकीदार को भी पकड़कर थाने ले गई थी लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed