{"_id":"5d5105ef8ebc3e6ce97eba8c","slug":"stone-pelting-on-a-tractor-of-kanwadiyas-during-passing-through-idgah-at-budaun-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: ईदगाह के पास से गुजर रहे कांवड़ियों के ट्रैक्टर पर पथराव, गुस्साए कांवड़ियों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: ईदगाह के पास से गुजर रहे कांवड़ियों के ट्रैक्टर पर पथराव, गुस्साए कांवड़ियों ने किया रोड जाम
Mon, 12 Aug 2019 11:53 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदांयू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदांयू
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के इस्लामनगर में सोमवार को बकरीद की नमाज के समय ईदगाह के पास से कांवड़ियों का ट्रैक्टर गुजर रहा था जिसके पीछे कुछ उपद्रवी दौड़ पड़े। हैरत की बात है कि ऐसा करने से वहां मौजूद पुलिस भी इन्हें रोक नहीं पाई।
विज्ञापन
पथराव में घायल शख्स
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर वाले ने जान बचाने के लिए मौके से ट्रैक्टर को तेजी से भगाया। जानकारी के मुताबिक लगभग दो किलोमीटर तक उपद्रवी मोटरसाइकिल से ट्रैक्टर के पीछे लगे रहे और नई बस्ती मोहल्ला पछाया में ट्रैक्टर को घेरकर उनपर जमकर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना में कुछ कावड़िए घायल भी हो गए। वहीं घटना से गुस्साए कावड़ियों ने बिसौली रोड पर जाम लगा दिया है। उपद्रवियों द्वारा पुलिस के साथ मारपीट व धक्का-मुक्की भी की गई।
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
महिला सिपाहियों ने पेट्रोल पंप के कार्यालय में बैठकर अपनी जान बचाई। मौके पर काफी भीड़ जमा है। इधर मूसाझाग हसनपुर में जलाभिषेक को लेकर दूसरे समुदाय से तनाव की स्थिति आ गई, हालांकि अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति संभाली है।