{"_id":"5c92684dbdec221431496922","slug":"stone-pelting-and-firing-during-passing-procession-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली : राम बरात जुलूस पर पथराव-फायरिंग, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली : राम बरात जुलूस पर पथराव-फायरिंग, अफरातफरी
Wed, 20 Mar 2019 09:50 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली शहर में निकले रामबरात जुलूस के अंतिम छोर पर चल रहे कुछ हुड़दंगियों ने साहू राम स्वरूप कॉलेज के पास नशे में आपस में झगड़ा कर लिया। इनमें से कुछ लोग दूसरे पक्ष के पीछे गलियों में भाग पड़े।
विज्ञापन
इस बीच एक जगह छत से राम बरात देख रहीं दूसरे समुदाय की लड़कियों से छेड़छाड़ की गई तो दूसरी गली के घरों में कीचड़ व शराब भरी थैलियां फेंकी गईं। विरोध किया तो लोगों को घर में घुसकर पीटा गया।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। हवाई फायरिंग भी की गई। इससे बरात के अंतिम छोर पर भगदड़ मच गई। अधिकारियों ने सूझबूझ से जुलूस को आगे बढ़वा दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस और पैरमिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन