फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stone-firing between two groups in Bundia village

बंडिया गांव में दो गुटों के बीच पथराव-फायरिंग

Sat, 14 Mar 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Stone-firing between two groups in Bundia village
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

छह लोग घायल, पुलिस ने लाठियां फटकारकर खदेड़े आरोपी

विज्ञापन
सीबीगंज। बंडिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें पथराव और फायरिंग में छह से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने लाठियां फटकार कर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा। देर रात नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हालांकि पुलिस फायरिंग से पुलिस इंकार कर रही है।

बंडिया गांव में देर शाम पप्पू और अशोक के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग जुट गए और फिर लाठियां चलने लगीं। कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पा?रिंग भी की गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इसमें पप्पू के भाई सुनील को गंभीर चोटें आई हैं। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। देर रात थाने में पप्पू की ओर से राजाराम, मुनीश, कुंवरसेन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है, जबकि अशोक की ओर से लेखराज, विपिन, करन, मंझला, पप्पू, चंद्रपाल, मुकेश और रमेश समेत 13 आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा आदि की धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। परसाखेड़ा चौकी प्रभारी दानवीर सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना गलत है। मारपीट हुई है। कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।। इंस्पेक्टर सीबीगंज बच्चू सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed