फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sticks and stones were used in a wedding ceremony, four people from two sides were injured

Bareilly News: शादी समारोह में चले लाठी-डंडे, दो पक्षों के चार लोग घायल

Thu, 12 Jun 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sticks and stones were used in a wedding ceremony, four people from two sides were injured
शाही। शादी समारोह में आए रिश्तेदारों और ग्रामीणों के बीच रास्ते को लेकर हुए विवाद में चार लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने क्रॉस मामला पंजीकृत करते हुए घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चकदाह गांव में मंगलवार को शादी समारोह चल रहा था। दिल्ली से आए चकदाह के ही रहने वाले अब्दुल रहमान एवं उनकी पत्नी सद्दीक सहित कई अन्य परिवारजनों के साथ गांव में आए थे। गांव के ही तस्लीम, उनके सगे भाई असलम व रईस अहमद ने रास्ता से हटने को लेकर गाली-गलौज की। इसके विरोध पर सभी ने मारपीट करके घायल कर दिया। दूसरी ओर असलम की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में पुलिस से कहा गया है कि अफसार, उनके पिता, असलम के साथ दरवाजे की सीढ़ियां तोड़ने को लेकर विवाद करने लगे। विवाद पर सभी ने गालियां दी। इसके विरोध पर लाठी-डंडे, लात-घूंसों से पीटा गया, जिसमें वह व उसकी भाभी अफसाना, पिता रईस अहमद गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों का मेडिकल कराकर मामला पंजीकृत कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed