फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   STEMI center started at CHC Mirganj, now free ECG facility will be available

Bareilly News: सीएचसी मीरगंज पर शुरू हुआ स्टेमी सेंटर, अब मिलेगी निशुल्क ईसीजी सुविधा

Sun, 07 Dec 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
STEMI center started at CHC Mirganj, now free ECG facility will be available
सीएचसी में ईसीजी करते डाक्टर
मीरगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार से ईसीजी और स्टेमी सेंटर की सुविधा शुरू कर दी गई। इसके आरंभ होने से हृदय रोगियों को अब जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर ने बताया कि आम जनता को पहले ईसीजी के लिए काफी खर्च उठाना पड़ता था, लेकिन अब सीएचसी पर ही यह सुविधा मिलने से मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बीपीएचयू लैब, जन औषधि केंद्र और मैटरनल एनीमिया हेल्थ कॉर्नर का भी शुभारंभ किया गया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और विस्तृत हुआ है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्टेमी सेंटर और ईसीजी मशीन की शुरुआत इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में डॉ. रोहन दिवाकर, डॉ. अनीता रानी, डॉ. सुरेंद्र कुमार पाल, डॉ. वंशिका गंगवार, विनय पाल सिंह, संदीप कटियार, हेमलता, पुनीत सक्सेना, प्रेमपाल गौतम, धनेश्वर गिरी, साक्षी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed