{"_id":"5f2079488ebc3e9f6e0a9733","slug":"stay-alert-the-virus-does-not-reach-brother-by-sticking-on-rakhi-and-wrapper-bareilly-news-bly414355330","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहे सतर्क.. राखी और रैपर पर चिपककर भाई तक न पहुंच जाए वायरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहे सतर्क.. राखी और रैपर पर चिपककर भाई तक न पहुंच जाए वायरस
सार
विशेषज्ञों ने किया आगाह- रक्षाबंधन पर असावधानी बन सकती है बड़ा खतरा, बाजार में भीड़भाड़ से बचने की भी सलाह
विज्ञापन
राखी की दुकान पर ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल अलर्ट
विज्ञापन
कोई भी हो सकता है संक्रमित इसलिए बहनों को बरतनी होगी ज्यादा एहतियात
राखी खरीदकर घर लाने से पहले ही कर लें सैनिटाइज ताकि सुरक्षित रहे घर
तीन दिन पहले ही कर लें जरूरी खरीदारी तो ज्यादा बेहतर क्योंकि 72 घंटों में निष्क्रिय हो जाता है वायरस
बरेली। विशेषज्ञों को अंदेशा है कि भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन भी कोरोना का खतरा और बढ़ा सकता है। कहा जा रहा है कि न सिर्फ राखियों बल्कि उन्हें पैक करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रैपर पर भी कोरोना वायरस चिपककर इधर से उधर पहुंच सकता है। लिहाजा रक्षाबंधन पर राखी बांधकर बहनें भले ही भाइयों की दीर्घायु की कामना करें लेकिन जरा सी भी लापरवाही उन दोनों को खतरे में डाल सकती है।
रक्षाबंधन से ऐन पहले शहर के प्रमुख डॉक्टरों ने लोगों को अलर्ट किया है। उनका कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर कोरोना का काला साया न पड़े, इसके लिए भाइयों और बहनों दोनों को सतर्क रहना पड़ेगा। यह बहुत मुमकिन है कि इस त्योहार पर ही तमाम घरों में अनजाने में वायरस प्रवेश कर जाए और किसी को इसका एहसास तक न हो।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वागीश वैश्य का कहना है कि रक्षाबंधन पर बाजार में भीड़भाड़ के साथ बड़े स्तर पर खरीदारी होनी है लिहाजा खतरा साफ दिख रहा है। इस दौरान दुकानदारों और आम लोगों दोनों को काफी सजग रहना होगा क्योंकि इनमें से कोई भी किसी के जरिये संक्रमित हो सकता है। लिहाजा बहुत जरूरी है कि बाजार में निकलते वक्त चेहरे पर मास्क जरूर हो और इसके साथ दो गज की दूरी भी बनाए रखी जाए। इसके अलावा यह भी जरूरी है कि बाजार से राखी खरीदने के बाद उसे सैनिटाइज करके ही घर लाया जाए। डॉ. वैश्य का सुझाव है कि बेहतर यह रहेगा कि एक अगस्त से पहले ही बाजार से जरूरी खरीदारी कर ली जाए और फिर सारा सामान तीन दिन घर में ऐसी जगह रख दिया जाए जहां उसे कोई छुए नहीं। इन 72 घंटों में कोरोना वायरस खुद निष्क्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
राखी के अलावा दूसरे गिफ्ट खरीदते वक्त भी इसी तरह की सावधानी रखने की हिदायत दी गई है। यह भी सुझाव दिया जा रहा है कि संभव हो तो ऑनलाइन खरीदारी की जाए ताकि घर से बाहर निकलने का झंझट ही खत्म हो जाए। हालांकि ऑनलाइन मंगाए गए सामान को भी सैनिटाइज करना बहुत जरूरी है।