फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Statue of Lord Shiva will be installed in the park, there will be a kids play zone for children.

Bareilly News: पार्क में लगेगी भगवान शिव की प्रतिमा, बच्चों के लिए होगा किड्स प्ले जोन

Mon, 05 Jan 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Statue of Lord Shiva will be installed in the park, there will be a kids play zone for children.
बरेली। तपेश्वरनाथ मंदिर के पास बने पार्क को नगर निगम विकसित करेगा। यहां हिंदू धर्म की आस्था से जुड़े तमाम प्रतीक चिह्न लगाए जाएंगे। सुंदरीकरण के अन्य कार्य भी होंगे। एजेंसी का चयन होते ही यहां काम शुरू कराने का दावा है।
विज्ञापन

सुभाषनगर का तपेश्वरनाथ मंदिर नाथ मंदिरों में शामिल है। यहां पर सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सामान्य दिनों में भी खूब भीड़ रहती है। मंदिर के पास ही नगर निगम का पार्क बना हुआ है। इसी पार्क को विकसित करने का फैसला निगम की बोर्ड बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

करीब तीन करोड़ रुपये का बजट भी 15वें वित्त की बैठक में जारी किया जा चुका है। बजट जारी होने के बाद बीते दिनों टीम ने पार्क का निरीक्षण किया था। पार्क में भगवान शिव की प्रतिमा लगाने की बात कही। पार्क में आने वाले बच्चों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। यहां किड्स प्ले जोन विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में पर्यटन विभाग दुकान, हाॅल, शैचालय, गेट आदि का कार्य पहले से करा रहा है। नगर निगम के एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि जल्द ही यहां काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed