फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   statue broken in temple

मंदिर में घुसकर शरारती तत्वों ने कई देव प्रतिमाएं खंडित कीं

Mon, 18 Apr 2022 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
statue broken in temple
बरेली। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में घुसकर शरारती तत्वों ने भगवान श्री हनुमान की प्रतिमा फेंक दी। मंदिर में स्थापित अन्य प्रतिमाएं भी खंडित कर दीं। यह मामला इज्जतनगर के भगवानपुर धीमरी का है। हंगामे के साथ ही मामले की जानकारी ट्वीट करके पुलिस को दी गई। पुलिस ने लोगों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

इज्जतनगर के भगवानपुर धीमरी निवासी देवेंद्र सिंह ने इज्जतनगर पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें बताया गया है कि गांव में काली माता का प्राचीन मंदिर है। यहां माता की प्रतिमा के साथ ही शिवलिंग, भगवान हनुमान समेत अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं है। शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर हनुमान जी की प्रतिमा को गिरा दिया और अन्य प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब मंदिर में पुजारी पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई और आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद गांव में हिंदू संगठन एकजुट हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मंदिर के अंदर की फोटो व वीडियो ट्वीट करके पुलिस से शिकायत की गई। इस पर इज्जतनगर पुलिस गांव पहुंच गई। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद माहौल शांत हो सका। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार का कहना है कि खुराफातियों की तलाश में टीम लगी हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed