फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Station master, Senthal station sealed after taking samples of employees

बरेलीः स्टेशन मास्टर, कर्मचारियों के सैंपल लेने के बाद सेंथल स्टेशन सील

Fri, 24 Apr 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Station master, Senthal station sealed after taking samples of employees
सेंथल स्टेशन को सीज करते रेलवे के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

इज्जतनगर मंडल की टीम ने नौ कर्मचारियों को किया होम क्वारंटीन
विज्ञापन

जांच में सभी तीन लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव, आज से खुलेगा स्टेशन

बरेली/सेंथल। सेंथल स्टेशन मास्टर समेत तीन कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाने से इज्जतनगर रेलमंडल प्रशासन ने दहशत में आकर गुरुवार को स्टेशन सील कर दिया। स्टेशन पर तैनात नौ कर्मचारियों को होम क्वारंटीन भी कर दिया गया। देर शाम तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी ने राहत की सांस ली। शुक्रवार से स्टेशन खोल दिया जाएगा।
सेंथल के स्टेशन मास्टर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर और हेल्पर का स्वास्थ्य खराब होने पर बुधवार को उनके कोरोना संक्रमित होने की अफवाह फैल गई। तीनों को सर्दी, जुकाम और बुखार था। बुधवार को ही इन लोगों का बरेली में कोरोना टेस्ट कराया गया, इसके बाद अस्पताल में उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। इससे इज्जतनगर रेल मंडल मेें हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कई अधिकारी सेंथल स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर को सैनिटाइज कराया और स्टेशन पर तैनात सभी नौ कर्मचारियों को होम क्वारंटीन करके स्टेशन सील कर दिया। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्टेशन को एहतियातन सील किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed