{"_id":"73510ef0253b760ee2785beb8677fdfb","slug":"state-bank-assurance-of-services-to-pensioners-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक पेंशनर्स को सुविधाओं का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक पेंशनर्स को सुविधाओं का आश्वासन
बरेली
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की वार्षिक सभा में पहुंचे अतिथि अफसरों ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। जिनमें स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
सिविल लाइंस में जोनल कार्यालय में हुई इस सभा में उप महाप्रबंधक ने जहां बैंकों की योजनाओं की जानकारी दी वहीं लखनऊ मंडल के महासचिव दिनेश चंद्रा ने लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। पेंशनर्स की समस्याएं भी सुनी गईं जिनमे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ज्यादा रहीं। पेंशनर्स के लिए अधिकृत अस्पताल, बैंक डिस्पेंसरी और दवाओं की सीमा बढ़ाने की मांग पहले से ही चल रही है लेकिन पूरी नहीं हुई है। अफसरों ने कहा कि मांगों को जल्द पूरा करने की कोशिश होगी। सभा में सचिव ज्ञान सिंह जुनेजा ने बताया कि बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बिजनौर और अमरोहा के पेंशनर्स की समस्याएं सुनी गईं।