{"_id":"a877333e5bf01794766c75f3fa0ad8f7","slug":"start-track-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी लाइन के लिए उखड़ने लगी छोटी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी लाइन के लिए उखड़ने लगी छोटी लाइन
बरेली
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा-पीलीभीत मीटरगेज को ब्राडगेज में तब्दील करने के लिए एक जनवरी 2016 को मेगा ब्लॉक लिया गया है। डीआरएम ने कहा कि मार्च तक काम पूरा कर लेंगे। इसके बाद सीआरएस का निरीक्षण होने के बाद बड़ी लाइन पर रेल गाड़ी शुरू कर दी जाएगी। डीआरएम ने कहा कि कार्य के लिए उनके पास बजट भरपूर है, इसलिए आर्थिक रूप से कोई दिक्कत आड़े नहीं आएगी और समयावधि में ही ब्राडगेज का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्य इंजीनियर राजीव अग्रवाल, प्रभारी मंडल इंजीनियर समन्वय अजय वार्ष्णेय, अरुण कुमार यादव, अधिशासी अभियंता निर्माण एके सिंह आदि उपस्थित रहे।
भोजीपुरा स्टेशन पर बनेंगी दो अतिरिक्त विंडो
डीआरएम ने कहा कि भोजीपुरा स्टेशन पर यात्रियों को टिकट के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इसके लिए यहां दो अतिरिक्त टिकट विंडो और बनवाई जा रही हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन भोजीपुरा के ओवरब्रिज को पीपलसाना चौधरी सहित आम जनता के आवागमन के खुला रखा जाएगा। ताकि जनता को नैनीताल मार्ग तक आने जाने परेशानी का सामना करना न पडे़।